ग्वालियर, 17 नवंबर। सिंधिया राजवंश की चौथी पीढ़ी के प्रतिनिधि महाआर्यमान सिंधिया ने बुधवार को 26 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ओर शहर के युवा नागरिकों के साथ मनाया। जयविलास पैलेस का द्वार दिन भर मुलाकाती औऱ बधाई देने आए कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए खुला रहा। महाआर्यमान के साथ पहली बार जनमदिन मनाने का उत्साह कार्यकर्ताओं में छलका पड़ रहा था। जयविलास पैलेस परिसर में उमड़ी भीड़ के बीच महाआर्यमान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काट कर परदादी राजमाता विजाया राजे सिंधिया से प्रारंभ हुई जनसेवा की परंपरा के मार्ग पर कदम रखा। आम जन के साथ केक काट महाआर्यमान ने रखा जनसेवा के लोकपथ पर कदम….

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमान सिंधिया ने मंगलवार को 26 वां जन्मदिन पहली बार सार्वजनिक तौर पर हजारों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के बीच अपना मनाया। जयविलास पैलेस परिसर में पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ महाआर्यमान का सार्वजनिक तौर पर पारिवारिक खुशियां बांटने का उत्साह कार्यक्रताओं में छलका पड़ रहा था। कार्यकर्ताओं की खुशी के लिए महाआर्यमान सिंधिया ने लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा केक काटे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाआर्यमान को लड्डुओं से तौलकर वह लड्डू आम नागरिकों में वितरित कराए। जन्मदिन की खुशी में जमकर आतिशबाजी हुई, उत्साही कार्कर्ताओं ने महाआर्यमान को शाही तलवार भेंट की और आग्रहपूर्वक उसी से एक केक भी कटवाया।

पहली बार जन्मदिन मनाने पहुंचे महाआर्यमान के स्वागत में ग्वालियर शहर को होल्डिंग- बैनरों से पाटा गया। महाआर्यमन से संवाद माध्यमों ने राजनीति में आने के संबंध में प्रश्न भी किए, लेकिन उन्होने कहा कि वह जन्मदिन के अवसर पर मिले प्यार से इतने अभिभूत हैं कि इससे आगे कुछ भी नहीं सोच पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *