ग्वालियर, 17 नवंबर। महाआर्यमन आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। बुधवार को वह दिनभर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच रहें, कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की, शाम को केक काट कर उनके साथ ही अपना जन्मदिन मनाएंगे। ऐसा पहली बार होगा कि सार्वजनिक कार्यक्रम में महाआर्यमन के पिता ज्योतिरादित्य उनके साथ नहीं रहेंगे, लेकिन मां प्रियदर्शनी राजे का साथ उनको मिलेगा।

दरअसल केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्णय लिया है कि उनके पुत्र महाआर्यमन अपना 26वां जन्मदिन ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मनाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इस निर्णय के पीछे दो कारण माने जा रहे हैं। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं के बीच रहने से आर्यमान का कार्यकर्ताओं से सामंजस्य बढ़ेगा साथ ही कार्यकर्ताओं से मेलजोल से उनकी राजनीतिक समझ बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं के बीच आर्यमान की पैठ बनने से पिता ज्योतिरादित्य के राजनीतिक अभियानों में अच्छी तरह सहयोग कर सकेंगे।

कार्यकर्ताओं के लिए दिन भर खुले रहे जयविलास पैलेस में महाआर्यमान के द्वार
सार्वजनिक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात और जन्मदिन का केक काटने के बाद जयविलास पैलेस में ही रहेंगे और दिन भर कार्यकर्ताओं के लिए उनके दरवाजे खुले रहे। ज्ञातव्य है कि विगत माह तीन दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ महाआर्यमन निजी से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ रहे थे। एक-एक कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री ने बेटे की व्यक्तिगत मुलाकात भी कराई थी।

अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से की है महाआर्यमान ने पढ़ाई

– ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के मौजूदा मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बेटा महाआर्यमान और बेटी अनन्या राजे हैं। 

–  महाआर्यमान सिंधिया अब 26 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने सालेय शिक्षा दून स्कूल से ग्रहण की है, उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दून स्कूल में पढ़ाई कर चुके हैं। महाआर्यमान की उच्च शिक्षा अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से MBA पूरी कर ली है।

– महाआर्यमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी हर फोटो अपलोड करते हैं। पिता के इलेक्शन की कैंपेन के दौरान हो या फिर परिवार के साथ बिताए पल, हर फोटो वह शेयर करते हैं।

– महाआर्यमान की मां प्रियदर्शनी की मां गुजरात में बड़ौदा के गायकवाड़ राजवंश की राजकुमारी हैं। ज्योतिरादित्य के साथ उनकी शादी 12 दिसंबर 1994 को ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुआ। महाआर्यमान सिंधिया का जन्म 17 नवंबर 1995 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *