नई दिल्ली, 03 जनवरी। दिल्ली से सटे उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में मुरादनगर श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को मलबे से निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट में पिलर्स पर लेंटर डला हुआ था, वर्षा के कारण लेंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए। हादसे में 18 लोगों की मौत की हो गई है। अब तक एमएमजी अस्पताल में 18 लोगों के शव पहुंच चुके हैं। 

अंत्येष्टि के बाद मौन हो दी अंतिम विदाई, तभी मौत बन गिर गई छत

हादसे के शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर डिफेंस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय फल व्यापारी जयराम की अंत्येष्टि में सम्मिलित होने पहुंचे थे। अंत्येष्टि के बाद सभी लोग गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए एकत्रित हुए थे, तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार ढाई माह पहले ही झोपड़ी नुमा गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में बदल गई।  

फिलहाल पुलिस-प्रशासन बचाव अभियान में जुटे हुए हैं, मौके पर भारी भीड़ जमा है। वर्षा बचाव अभियान में भी बाधा बन रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर बचाव अभियान को नेतृत्व दे रहे हैं।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त राहात की घोषणा की, दिए कार्यवाही के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने म घटना के संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है। प्रशासन ने ठेकेदार के विरुद्ध FIR की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका सीईओ से निर्माण के मामले में तत्काल पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। मामले में जिम्मेदार कई अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध पर कार्रवाई होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *