मुरैना, 21अक्टूबर।  मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 के चुनाव में” मैं और शिवराज जी आमने-सामने थे, लेकिन दोनों का उद्देश्य विकास, प्रगति और जनसेवा ही था। जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो हमने सोचा था, कि ये एक प्रगतिशील, विकासशील सरकार होगी। विकास की जो लकीर शिवराज सिंह ने इतने सालों में खींची थी, उससे भी लंबी लकीर खींचेगी। कांग्रेस की सरकार बनाने में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की बड़ी भूमिका रही। जनता ने 26 सीटें दीं। हमारी सोच थी, कि मुख्यमंत्री कोई भी बने, लेकिन इस क्षेत्र का, प्रदेश का विकास होना चाहिए। मगर कमलनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार की लंबी लकीर खींच दी। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को जौरा, सुमावली, मुरैना विधानसभा में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कही। इन जनसभाओं में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, सुमावली से भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह कंसाना, जौरा से भाजपा प्रत्याशी सूबेदार राजोधा, मुरैना से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंसाना, विधायक संजय पाठक व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर की लगती थी, बोलियां…

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,कि मैंने सोचा कमलनाथ उद्योगपति हैं। जैसा कांग्रेस के लोग कहते हैं। देश-विदेश में उनका नाम है। वो मुख्यमंत्री बने हैं तो प्रदेश में उद्योग आएंगे, निवेश आएगा। लेकिन सरकार में आते ही उन्होंने ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया। जब भी कोई पटवारी, तहसीलदार, टीआई, शिक्षक कोई भी आता, तो बोलियां लगती थीं। 4 लाख, 8 लाख, 10 लाख। एक-एक अधिकारी के 4-4 बार ट्रांसफर किए जाते थे। तो वही कांग्रेस की सरकार को दो-दो मुख्यमंत्री चला रहे थे। एक सामने रहता था, दूसरा पर्दे के पीछे। एक छोटा भाई-दूसरा बड़ा भाई। उन्होंने कहा कि छोटे और बड़े भाई की यह जोड़ी 40 साल पुरानी है। जब चुनाव आते हैं, तो बड़ा भाई पर्दे के पीछे चला जाता है। जब सरकार बन जाती है, तो छोटा भाई आगे आ जाता है। और बड़ा भाई पर्दे के पीछे से सरकार चलाता है। इस जोड़ी ने प्रदेश में शराब उद्योग, रेत का उत्खनन उद्योग शुरू कर दिया था।

अन्नदाता से गद्दारी आने वाले को धूल चटाएगा सिंधिया परिवार…

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,कि कांग्रेस ने कहा था,कि किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेंगे। मुझसे भी कहलवाया। ये भी कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर कर्ज माफ नहीं हुआ, तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। मैंने 10 महीने तक इंतजार किया, लेकिन कर्जमाफी नहीं हुई। जो भी सरकार हमारे अन्नदाताओं से गद्दारी करेगी, उसे धूल चटाने का काम सिंधिया परिवार करेगा। यही, कमलनाथ सरकार के साथ भी हुआ।

दो झंडों का जनता को रखना होगा मान…

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, कि इस चुनाव में एक तरफ कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की वही जोड़ी है, जिसने पूरे प्रदेश के साथ गद्दारी की। दूसरी तरफ शिवराज सिंह के नेतृत्व में कमल की, कमाल की सरकार है।शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री बनते ही वो लॉक तोड़ दिया, जो कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने प्रदेश के विकास पर लगाया था। भाजपा की सरकार ने आते ही विकास के काम शुरू कर दिये हैं। फिर भी अगर आप लोगों की कोई और मांग है, तो वो भी पूरी होगी। आपके हाथों में दो झंडे हैं। एक झंडा भाजपा का और एक सिंधिया परिवार का। आपको इन दोनों झंडों का मान-सम्मान रखना है। इसके लिए सभी लोग तीन तारीख को एक-एक वोट भाजपा को देकर कमल के फूल को खिलाने का संकल्प लें। आप कमल खिलाइये, आपके विकास की चिंता हम करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *