ग्वालियर, 07 अक्टूबर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उस बयान पर चुटकी ली, जिसमें कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जेबों में नारियल रख कर चलने का तंज कसा था। प्रद्युम्न ने कहा कि शिवराज सिंह नारियल ही नहीं फोड़ते बल्कि काम भी करते हैं, उनके कार्य आज भी चल रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कमलनाथ के तंज पर तंज भी किया, प्रद्युम्न ने कहा कि कमलनाथ ने भी 15 महीने के कार्यकाल में नारियल शिवराज सिंह की तरह फोड़े होते तो आज उनका भटकाव निरर्थक नहीं होता।  

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने भी कमलनाथ के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जेब के नारियल कांग्रेस के सिर पर फूटेंगे और कांग्रेस सभी 28 सीटें गवां कर उपचुनाव में बुरी तरह हारेगी।  

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उम्मीदवारों की सूची में नाम प्रकाशित होने के बाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले। गौसपुरा नंबर-दो और चार शहर का नाका क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है। चंबल में बाढ़ आई थी तब शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया लोगों के बीच पहुंचे थे और पीडितों को राहत दिलाई थी। कमलनाथ भी चदि उस समय लोगों के बीच गए होते तो उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जेब में नारियल लेकर चलने जैसी व्यंगोक्तियों की जरूरत नहीं पड़ती।

प्रद्युम्न ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो भी लोकार्पण कार्यक्रम किए हैं वहां जमीन पर काम भी चल रहे हैं। प्रद्युम्न ने कहा कि विकास कार्यों पर पहले भी वह कमलनाथ को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं। जनसंपर्क के दौरान प्रदुमन तोमर ने लोगो के बीच पहुंचकर उन्हें मंत्री के रूप में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वही फूल सिंह बरैया के बयान पर उन्होंने कहा कि वो इस तरह की राजनीति नहीं करते हैं लोगों को सभी वर्ग और समाज के हक में आवाज उठानी चाहिए, किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *