भोपाल, 07 अक्टूबर। मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए भाजपा ने सभी 28 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर रात जारी सूची में कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 25 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ज्ञातव्य है कि कांग्रेस 27 सीटों पर और बसपा भी 18 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने भिंड की मेहगांव सीट से हेमंत कटारे को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि मुरैना में राकेश मावई को मैदान में उतारा है, बदनावर से पहले उम्मीदवार बनाए गए अभिषेक सिंह की जगह अब कमल पटेल को टिकट दिया। पार्टी को अब मात्र व्यावरा के लिए प्रत्याशी तय करना है।

सप्ताह भर दिल्ली-भोपाल में हुआ मंथन तब जारी हो सकी अंतिम सूची

भाजपा में उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने में एक सप्ताह से भी अधिक समय तक  भोपाल-दिल्ली में विमर्श किया गया। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की टीम ने शनिवार से तीन दिन तक भाजपा कार्यालय में दावेदारों से चर्चा की गई। सर्वे के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। यहां अंतिम रूप से चुने गए नामों को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में रखा गया। दो दिन तक वहां भी मंथन हुआ तब सूची जारी हो सकी। पार्टी सूत्रों के एक-एक सीट अहम है, इसलिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों को टिकट दिए गया है जिनकी जीत की प्रबलतम संभावनाएं है।

अंतिम निर्णय में सिंधिया का दबदबा

प्रत्याशियों के नाम तय करने में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पार्टी ने संगठन और फिर संघ के सर्वेक्षण का भी सहारा लिया। अंततः 28 में से 25 नाम वहीं माने गए जो सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे।

ज्ञात्व्य है कि सिंधिया ने मार्च में अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी। कांग्रेस सरकार अल्पमत में आने पर 20 मार्च को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे प्रदेश की 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, तीन विधायकों के निधन की वजह से आगर, ब्यावरा और जौरा सीटें खाली हुई हैं।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची

सीटभाजपा 
दिमनीगिर्राज दंडोतिया 
भांडेररक्षा संतराम सिरौनिया 
अंबाहकमलेश जाटव 
गोहदरणवीर जाटव 
अशोकनगरजजपाल सिंह जज्जी 
आगर मालवामनोज ऊंटवाल 
सांवेरतुलसीराम सिलावट 
नेपानगरसुमित्रा कास्डेकर 
हाटपिपल्यामनोज चौधरी 
अनूपपुरबिसाहूलाल सिंह 
सांचीप्रभुराम चौधरी 
बमोरीमहेन्द्र सिंह सिसोदिया 
करैराजसमंत जाटव 
डबराइमरती देवी 
ग्वालियरप्रद्युम्न सिंह तोमर 
जौरासूबेदार सिंह सिकरवार रजौधा 
सुमावलीऐंदल सिंह कंषाना 
ग्वालियर पूर्वमुन्नालाल गोयल 
पोहरीसुरेश धाकड़ 
मुंगावलीबृजेंद्र सिंह यादव 
सुरखीगोविंद सिंह राजपूत 
मांधातानारायण पटेल 
बदनावरराजवर्धन सिंह दत्तीगांव 
सुवासराहरदीप सिंह डंग 
मुरैनारघुराज सिंह कंषाना 
मेहगांवओपीएस भदौरिया 
मलहरा प्रद्युम्न सिंह   
ब्यावरा नारायण सिंह
अब उप चुनाव में ये आमने सामने
 
सीटकांग्रेसभाजपा 
दिमनीरविंद्र सिंह तोमरगिर्राज दंडोतिया 
भांडेरफूल सिंह बरैयारक्षा संतराम सिरौनिया 
अंबाहसत्यप्रकाश सिकरवारकमलेश जाटव 
गोहदमेवाराम जाटवरणवीर जाटव 
अशोकनगरआशा दोहरेजजपाल सिंह जज्जी 
आगर मालवाविपिन वानखेड़ेमनोज ऊंटवाल 
सांवेरप्रेमचंद्र गुड्‌डूतुलसीराम सिलावट 
नेपानगररामसिंह पटेलसुमित्रा कास्डेकर 
हाटपिपल्याराजवीर सिंह बघेलमनोज चौधरी 
अनूपपुरविश्वनाथ सिंहबिसाहूलाल सिंह 
सांचीमदनलाल चौधरीप्रभुराम चौधरी 
बमोरीकन्हैया लाल अग्रवालमहेन्द्र सिंह सिसोदिया 
करैराप्रागीलाल जाटवजसमंत जाटव 
डबरासुरेश राजाइमरती देवी 
ग्वालियरसुनील शर्माप्रद्युम्न सिंह तोमर 
जौरापंकज उपाध्यायसूबेदार सिंह सिकरवार 
सुमावलीअजब कुशवाहाऐंदल सिंह कंषाना 
ग्वालियर पूर्वसतीश सिकरवारमुन्नालाल गोयल 
पोहरीहरिबल्लभ शुक्लासुरेश धाकड़ 
मुंगावलीकन्हैया राम लोधीबृजेंद्र सिंह यादव 
सुरखीपारुल साहूगोविंद सिंह राजपूत 
मांधाताउत्तम राज सिंहनारायण पटेल 
बदनावरकमल पटेलराजवर्धन सिंह दत्तीगांव 
सुवासराराकेश पाटीदारहरदीप सिंह डंग 
मुरैनाराकेश मवईरघुराज सिंह कंषाना 
मेहगांवहेमंत कटारेओपीएस भदौरिया 
मलहरारामसिया त्रिपाठीप्रद्युम्न सिंह लोधी 
ब्यावराघोषित होना बाकीनारायण सिंह पवार 

मेहगांव की अटकी सीट पर हेमंत कटारे पड़े चौधरी राकेश सिंह पर भारी  

भिंड जिले की मेहगांव सीट के लिए प्रत्याशी चयन कांग्रेस के लिए मुश्किल भरा रहा। आंतरिक सर्वेक्षण में चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को जिताऊ माना गया, लेकिन पार्टी के ही कई वरिष्ठ नेताओं ने चौधरी राकेश सिंह का यह कह कर विरोध किया कि वह नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बावजूद कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में चले गए थे। लगभग एक साल पहले कांग्रेस में घर वापसी करने वाले चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी का 10 वर्ष पहले ही किया गया अपराध उनके रास्ते का सबसे बड़ा कांटा बन गया। पूर्व विधायक हेमंत कटारे का नाम कमलनाथ की पसंद होने के लाभ से सब पर भारी पड़ा।

ब्यावरा में इस कारण पेंच फंसा
विधायक गोवर्धन सिंह दांगी के निधन से खाली हुई राजगढ़ जिले के ब्यावरा सीट पर कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। तीसरी लिस्ट में भी ब्यावरा को छोड़ दिया गया। अब तक जिन नामों पर विचार चल रहा है, उनमें पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी और पुरुषोत्तम दांगी शामिल हैं। साथ ही सहानुभूति वोट आने की दृष्टि से दिवंगत विधायक दांगी के बेटे ओम दांगी के नाम पर भी विचार हो सकता है। इस क्षेत्र में हर बार जाति के समीकरण को साधने की दृष्टि से पार्टी टिकटों का वितरण करती है। दांगी और सोंधिया बाहुल्य वाले इलाके में लोधी, गुर्जर, मीणा और यादव मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। यहां से दिग्विजय सिंह की पसंद ज्यादा मायने रखती है। इसी कारण यहां पर पंसद के उम्मीदवार की जगह जातीय समीकरण पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।

राकेश मावई सिंधिया समर्थक हैं
विधायक रघुराज कंसाना के इस्तीफे के बाद मुरैना सीट पर कांग्रेस के दो प्रबल दावेदार राकेश मावई और दिनेश गुर्जर के बताए गए। राकेश मावई सिंधिया समर्थक माने जाते थे और वे कांग्रेस छोड़कर दो-चार दिनों के लिए भाजपा भी ज्वाइन कर चुके थे। बाद में फिर से कांग्रेस में वापसी की। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं और पार्टी के आंतरिक सर्वे में उन्हें चुनाव जीतने के योग्य प्रत्याशी माना गय। जबकि दिनेश गुर्जर दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के समर्थक होने के साथ ही वर्तमान में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लेकिन पार्टी ने राकेश मावई पर ही विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *