मुरैना, 28 सितंबर। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ताजा मामला जौरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए पंकज उपाध्याय सेे जुड़ा हुआ है। जौरा विधानसभा के स्थानीय निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी को बाहरी बता कर उसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके चलते सोमवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कमेटी दफ्तर के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी का पुतला जौरा के स्थानीय निवासियों ने जला डाला। जिले में इससे पहले भी दिमनी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए रविंद्र सिंह तोमर का भी जमकर स्थानीय लोग विरोध कर रहेे हैं और कई बार उनका पुतला तक फूंक चुके हैं। तो वही अम्बाह विधानसभा से प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार का विरोध भी जोरो पर है।
प्रत्याशियों पर बाहरी होने का आरोप
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी तो कर दी है। लेकिन कुछ विधानसभाओं पर कांग्रेस प्रत्याशियों का जमकर विरोध हो रहा है। हम बात कर रहे हैं प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा, दिमनी और अंबाह विधानसभा की। जहां एक और दिमनी विधानसभा से कांग्रेस ने रविंद्र सिंह तोमर को और अंबाह से सत्यप्रकाश सखवार को चुनावी मैदान में उतारा है, तो वही जौरा से कांग्रेस ने पंकज उपाध्याय के नाम का एलान कर दिया है। लेकिन जब से इन तीनो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है। तब से लगातार स्थानीय लोग इनको बाहरी होने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के बाहर जलाया पुतला
हद तो यहां तक हो गई है, कि खुद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता इनका विरोध कर रहे हैं। वही एक और अंबाह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी का जमकर पार्टी केे कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं तो वही स्थानीय लोग भी सखवार के कांग्रेस से टिकट होने से खुश नहीं है। वही कांग्रेस के दिमनी विधानसभा के प्रत्याशी रविंद्र तोमर का भी स्थानीय लोगों पहले ही पुतला फूंक चुके है। तो इस बार जौरा विधानसभा से उम्मीदवार बनाए गए पंकज उपाध्याय का पुतला मुख्यालय के कांग्रेस कमेटी ऑफिस के बाहर फूंका गया है। इस तरह से विरोध प्रदर्शन होना कहीं ना कहीं इस बात की ओर इशारा करता है कि दिमनी और अंबाह विधानसभा की तरह ही जौरा विधानसभा की जनता ने इन प्रत्याशियों को नकार दिया है। जिसको देखकर लगता है कि इन तीनों प्रत्याशियों की चुनावी डगर आसान नहीं होगी।