ग्वालियर 25 सितम्बर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देश का पहला ऐसा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जा रहा है जो पूरी तरह दिव्यांगों को समर्पित रहेगा। देश के पहले दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम और खेल परिसर का भूमि पूजन शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक शेजवलकर भी उपस्थित रहे।  

पूरी तरह दिव्यांगों के लिए बनाया जा रहा यह खेल परिसर लगभग 171 करोड रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। इसमें इनडोर-आउटडोर गेम्स और स्विमिंग जैसे स्पोर्ट्स के लिए अभ्यास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग प्रतियोगिताओं के आयोजन की व्यवस्था रहेगी। इस परिसर में लगभग 200 दिव्यांग खिलाड़ियों के रहने और खेलने की व्यवस्था होगी, इसके साथ ही जो कोच यहां नियुक्त होंगे वह भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के होंगे।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि भारत में अभी तक दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग से इस स्तर का कोई स्टेडियम नहीं था। इसके बन जाने से मध्यप्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष लाभ होगा। ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न तोमर ने इस मौके पर ग्वालियर की जनता को बड़ी सौगात मिलने पर बधाई दी और कहा इस स्टेडियम से खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *