मुरैना, 20 सितंबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का शनिवार देर रात ग्वालियर में कोरोना से निधन हो गय। उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते उनका जयारोग्य समूह के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा अध्याक्ष के पिता की आयु 93 साल थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं जताई हैं। khabarkhabaronki.com परिवार श्रद्धांजलि के साथ ईश्वर से हुतात्मा के मोक्ष की प्रार्थना करता है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के पिता अमरसिंह शर्मा का 93 वर्ष की आयु में 4 दिन के इलाज के बाद कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। भाजपा अध्यक्ष के पिता को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर ग्वालियर में जयारोग्य समूह के के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार रात 11.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

रविवार दोपहर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पिताजी का शव लेकर पैतृक गांव सुरजनपुर पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष शर्मा के साथ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर,  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री गिर्राज दंडौतिया, मुन्नालाल गोयल, ग्वालियर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्वालियर के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, मुरैना के पूर्व विधायक रघुराज कंषाना,  महापौर अशोक अर्गल, कमलेश जाटव समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता श्रद्धांजलि औऱ अंतिम विदाई देने सुरजनपुर पहुंचे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत् शर्मा के पिताजी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया। विष्णुदत्त के बड़े भाई राधेश्याम शर्मा ने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *