मुरैना 16 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस  पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी  और उसके अनुषांगिक  संगठनों ने  सेवा दिवस के रुप में मनाया।  इस अवसर पर  मुरैना जिला  अस्पताल में  प्रदेश के कृषि राज्य  मंत्री  गिर्राज दंडौतिया ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई  द्वारा आयोजित  रक्तदान शिविर में  हिस्सा लेकर युवाओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को  युगपुरुष बताते हुए  कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन  देश की सेवा में लगा दिया है।  इसीलिए  भारतीय जनता पार्टी  उनके  जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मना रही है। रक्तदान शिविर के बाद उन्होंने जिला अस्पताल का जायजा लिया और अव्यवस्थाओ पर अधिकारियो को जरूरी निर्देश दिए। जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता की तबियत के बारे में भी जानकारी ली और उनके वार्ड में पहुंच कर मुलाकात की। साथ ही उनके इलाज के लि डॉक्टरों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *