• कमलनाथ-दिग्विजय प्रदेश में जहां जाएंगे घेरेंगे ‘भाजयुमो’ कार्यकर्ता
  • मध्यप्रदेश को कांग्रेस-मुक्त करने का लिया संकल्प

ग्वालियर, 14 सितंबर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ की सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ वादाखिलाफी की है। सोमवार को संवाद माध्यमों से चर्चा करते हुए प्रद्युम्न ने जानकारी दी कि जनता के स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ‘झूठ बोले कौआ काटे’ अभियान चलाएगा। ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’ से 15 सितंबर को शुरु  अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ता कमलनाथ-दिग्विजय को प्रदेश में जहां भी जाएंगे वहां घेराव कर उनसे वादाखिलाफी पर जवाब मांगेंगे।   

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री औऱ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर प्रदेश के युवाओं से वादाखिलाफी की है। तोमर ने कहा कि जब राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें युवाओं और प्रदेश की जनता से किए वादे याद दिलाने की कोशिश की तो कहा गया कि सड़क पर उतर जाओ। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा जनता के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर 15 सितंबर को ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’ का आयोजन करेगा। इसके बाद  युवा कमलनाथ-दिग्विजय को जहां भी वह जाएंगे वहीं उनसे सवाल पूछेंगे कि वादाखिलाफी क्यों की? भाजयुमो के कार्यक्रतओं ने इस दौरान संकल्प जताया कि प्रदेश को कांग्रेस मुक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *