ग्वालियर, 22 अगस्त। भाजपा के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ शहर के फूलबाग मैदान में हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिहं तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पहले चरण में करीब 5243 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश अध्य़क्ष को सए सदस्यों की सूची सौंपी। इस मौके पर मुख्यांत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा को राजनैतिक दल नहीं परिवार बताते हुए नए सदस्यों का परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर जनसेवा के संकल्प के साथ जूते-चप्पल त्याग चुके ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को राज्यसभी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आग्रह कर खुद चप्पलें पहनाईं।   

सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भजपा नेताओं ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के 15 महीने के कार्यकर्ता विरोधी रवैये से निराश होकर भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जम कर हमला बोला। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ के नाकाम शासन से प्रदेश की जनता को आजाद कराने का श्रेय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को देते हुए उनकी सरहाना की। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि उनके आने से बीजेपी के ताकत बढ़ी है, सिंधिया की बदौलत ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि यदि बल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा नहीं बनता तो सिंधिया को कांग्रेस नहीं छोड़नी पड़ती। ऐसे लोग ही जनसेवा के लिए सत्ता को ठोकर मार सकते हैं। तोमर ने कहा कि विकास कार्यो के लिए कमलनाथ हमेशा खजाना खाली होने की बात कैसे रखे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कभी भी विकास के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी अभी भी हजारों करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए उन्होंने आवंटित की वाली चंबल संभाग के लिए ढाई सौ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिंधिया को गद्दार कहने वाले कांग्रेसियों को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस और कमलनाथ के प्रदेश की जनता के लिए गद्दार करार दिया। सिवराज ने सवाल किया कि कांग्रेस की नीतियों और कारगुजारी से असहमत हो पार्टी छोड़ने वाला गद्दार होता है तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर मोतीलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह जैसे नेता गद्दार थे?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार को सिंधिया को मुख्यंत्री बनाने के लिए चुना था, लेकिन कमलनाथ ने जनता का खून चूसकर कमाए पैसे की दम पर सोनिया गांधी से मिलीभगत कर खुद मुख्यमंत्री बन गए, और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ गद्दारी की। इसके बाद भी लगातार जनता से किए वादों से कमलनाथ मुकरते गए। आखिरकार सिंधिया को जनता की सेवा के लिए कांग्रेस छोड़ना पड़ी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए कमलनाथ जिम्मेदार

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ को कोरोना संक्रमण के प्रदेश में पैर पसारने देने लिए जिम्मेदार ठहराया। सिंधिया ने चुटकी लेते हुए कहा, कि जब सारे देश को लॉकडाउन किया जा रहा था, तब कमलनाथ प्रदेश के लॉकडाउन को सफल बनाने की जगह बल्लभ भवन के साथ खुद लॉक हो गए थे। परेशान कार्यकर्ता, यहां तक कि मंत्री भी उनसे नहीं मिल पा रहे थे। आखिरकार 15 महीने से त्रस्त कार्यकर्ता अब कांग्रेस छोड़कर दिल से भाजपा परिवार का सदस्य बन रहा है।      

भाजपा के मंच पर नई परंपरा, पार्टी नेताओं के साथ माधवराव सिंधिया की भी तस्वीर पर माल्यार्पण

सदस्यता अभियान के शुभारंभ के मौके पर एक नई परंपरा नज़र आई। मंच परअटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता विजया राजे सिंधिया,कुशाभाऊ ठाकरे के साथ बी कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की तस्वीर भी सजाई गई थी। भाजपा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष समते सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनकी तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *