ग्वालियर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार ग्वालियर पहुंची । मेला मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली सभा मे जाने से पहले श्रीमती गांधी एयरपोर्ट से सीधे पड़ाव स्थल पर स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान स्थल पहुंची । उनकी प्रतिमा पर मत्था टेका और पुष्पांजलि अर्पित की । इससे पहले 2018 में राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज ग्वालियर में रोड शो और सभा करके किया था और तब वे भी अचानक वीरांगना के समाधि स्थल पर पहुंचे थे । हालांकि तब की राजनीतिक परिस्थितियां अलग थीं । तब यहां की काँग्रेस की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों पर थी और बीजेपी लक्ष्मीबाई के बलिदान के लिए सिंधिया परिवार को दोषी ठहराती थी । सिंधिया को नेहरू गांधी परिवार का नजदीकी माना जाता था लेकिन आज प्रियंका के लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाने के साथ ही अंचल की सियासी हवा ही बदल गयी। इससे कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह  आ गया और साफ हो गया कि गांधी परिवार अब सीधे सिंधिया को टारगेट करने वाला है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज ग्वालियर के मेला मैदान पर जनआक्रोश रैली को संबोधित करने रूटीन फ्लाइट से ग्वालियर पहुंची जहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम कमलनाथ दिग्विजय सिंह कांग्रेस वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह और जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा , ग्रामीण अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे समेत प्रमुख लोगों  ने उनकी अगवानी की जिसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि पहुंची और वीरांगना की समाधि पर मत्था ट्रैक्टर श्रद्धांजलि देने के बहाने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा।

इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे . प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 11 ग्वालियर विमानतल पर पहुंची। इसके बाद वे सीधे पड़ाव स्थित समाधि स्थल पर रवाना हुई। मेला मैदान पर रैली का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया था। जेड प्लस सिक्योरिटी प्राप्त प्रियंका गांधी की सभा के लिए पूरे रूट से लेकर रैली के स्थान तक प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक के इंतजाम किए। प्रियंका गांधी की रैली में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है जिसके लिए अंचल भर के जिलों से बसों में भरकर कांग्रेस कार्यकर्ता ग्वालियर पहुंचे हैं.विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में प्रियंका गांधी की यह दूसरी सभा है। इससे पहले वे जबलपुर में चुनाव प्रचार का बिगुल बजा चुकी हैं। प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच वादे कर चुकी हैं। आज की सभा की पटकथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखी है। प्रियंका गांधी की सभा का लक्ष्य अंचल में भाजपा न होकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे और मूल मुद्दा पटवारी भर्ती के साथ अन्य घोटाले होंगे।

एक लाख की भीड़ का लक्ष्य, तीन स्टेज

प्रियंका गांधी की सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तीन दिन से अंचल में कैंप किए हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी बैठक कर चुके हैं। टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। सभा स्थल पर तीन स्टेज हैं। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, डा़ गोविंद सिंह, अजय सिंह आदि प्रमुख नेता रहेंगे।

प्रियंका गांधी के दौरे के चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्ट

प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के चलते सुबह 10 बजे से उनके प्रस्थान तक शहर में वीवीआइपीमूवमेंट को देखते हुए शहर को जाम से बचाने पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *