देहरादून, 21 मार्च। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही तय हो गया कि उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे। पार्टी को विजयी बनाने के संघर्ष में धामी खुद विधानसभा का चुनाव हार गए थे। ज्ञातव्य है कि विगत 10 मार्च को घोषित चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही।

                                                            
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बनाए जाने का रहस्य समाप्त हो गया। चुनाव में हारने के बाद भी पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर विश्वास  दिखाते हुए उन्हें कमान सौंपे जाने का निर्णय लिया है। धामी के संघर्ष को सफला मिली थी, किंतु स्वयं पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट गंवा बैठे थे। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से भी अधिक मतों से हराया।  


उत्तराखंड में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार बहुमत प्राप्त कर सकी थी। निवर्तमान  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। यद्यपि उत्तराखंड के 20 साल के इतिहास में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। भाजपा के सात व कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं। विशेष रूप से ज्ञातव्य है कि  भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड को तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *