ग्वालियर, 08 मार्च। एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्‌डी ऐतिहासिक किले का प्रयटन करने पहुंचे। राजा मान सिंह तोमर के बनाए मान मंदिर में घूमते समय महल के अंदर और बाहर कचरा देख किशन रेड्डी को अचानक क्रोध आ गया। केंद्रीय मंत्री पर्यटन विभाग के अफसरों को डांटते हुए बोले–झाड़ू लाओ में सफाई किये देता हूं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का किला ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व का है। मानमंदिर के सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकारें यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

मंगलवार सुबह ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्‌डी दोपहर में ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर भ्रमण करने पहुंचे गए। यहां पर्यटन के समय उनके साथ ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी साथ उपस्थित रहे।

                                                                                                                                                                                                                                             

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्‌डी ने किले का पर्यटन करते हुए मानमंदिर देखा तो सुंदरता देख मुग्ध हो गए। मान मंदिर को निहारते हुए उनकी दृष्टि दुर्ग की प्राचीर की ओर गई तो वहां सीढ़ियों पर कचरे के ढेर दिखाई दिए। ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व के पुरातात्विक परिसर में कर्मचारियों की बहुलता के पश्चात भी गंदगी देख देख भड़क गए। उन्होंने पर्यटन विभाग के प्रभारी से पूछा कि उनके आगमन की पूर्व सूचना के बाद भी किले की सफाई की अनदेखी की गई है। सामान्य दिनों में पर्यटक कैसी स्थिति में किले का पर्यटन करते होंगे। ऐसी स्थिति में केंद्र व राज्य सरकारों के पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के प्रयास निरर्थक ही रहेंगे। केंद्रीय मंत्री ने इस पर अप्रसन्नता दर्शाते हुए कहा कि किले की व्यवस्था में 40 कर्मचारियों की सेवाएं लिए जाने के बाद भी सफाई क्यों नहीं है। उन्होंने अप्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा–क्या मैं झाडू लगाने आऊं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *