ग्वालियर, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के नवीन जिला पंचायत भवन, नवीन राजस्व भवन और वीर सावरकर सरोवर जीर्णोद्धार व म्यूजिकल फाउंटेन का आज वर्चुअल लोकार्पण किया है,कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट-सिरोल मार्ग पर नवीन जिला पंचायत भवन परिसर में आयोजित लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे केंद्रीय मंत्री  सिंधियाते साथ जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री भारत सिंह कुशवाह भी थे। आयोजन में विवेकानंद नीडम मार्ग पर 65 करोड़ 49 लाख रुपये की राशि से राजस्व विभाग के अधीन राजस्व मंडल, आयुक्त भू-अभिलेख व बंदोबस्त तथा संभाग आयुक्त ग्वालियर के कार्यालयों का निर्माण किया गया है। इस भवन में अत्याधुनिक तकनीक से अलग-अलग पार्किंग सहित चार मंजिला संयुक्त कार्यालय भवन का निर्माण किया गया है। संयुक्त कार्यालय भवन परिसर लगभग 8.80 एकड़ क्षेत्र में फैला है।

कलेक्ट्रेट-सिरोल रोड़ पर लगभग 3 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से 3 हजार 280 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अत्याधुनिक जिला पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। इसी आयोजन में वीर सावरकर सरोवर की नई साज-सज्जा और संगीतम फव्वारे की सिविधा का भी लोकार्पण किया। इसे स्मार्ट सिटी द्वारा संवारा गया है।

भारत रत्न अटल के जन्म दिन को मनाएंगे गौरव दिवस के रूप में  

आयोजन में वर्चुअली जुड़े सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वीर सावरकर सरोवर ग्वालियर का गौरव बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री ने  ग्वालियर का भव्य गौरव दिवस मनाने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि गौरव दिवस भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर मनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपील की है कि ग्वालियर के गौरव को बढ़ाने के लिए सब जुटें ऐसा आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए भी मास्टर प्लान बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला और सम्भाग स्तर पर मास्टर प्लान बनाए जाएं ताक अद्भुत ग्वालियर विकसित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *