गाजियाबाद 29 जनवरी। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में 26 जनवरी से लापता विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामले का खुलासा 29 जनवरी को हुआ है। पुलिस के अनुसार ससुर ने पत्नी और बेटे के साथ साजिश रच कर बहू की गर्दन मात्र इसलिए उड़ा दी कि दहेज के लिए हुए विवाद के दौरान बहू ससुर को थप्पड़ मार दिया था। हत्या के बाद आरोपियों ने धड़ को मुरादनगर के जंगल में और सिर को गंगनहर में फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए मृतका के पति ने पुलिस सहायता  संपर्क-112 पर कॉल कर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शंका के आधार पर मृतका के सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार बलकटी, स्कूटरेट और मृतका रिया का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे ससुर को थप्पड़ मारा तो बहू की गर्दन उड़ा कर लिया बदला….

विजयगनर के सीओ प्रथम पुलिस स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सिद्धार्थ विहार निवासी आकाश त्यागी का विवाह 10 माह पूर्व मध्यप्रदेश के उज्जैन की रिया जैन से हुआ था। दोनों एक दूसरे को नोयडा में एक साथ काम करते थे। उनके बीच 2015 से अफेयर चल रहा था। परिवार की सहमति से 10 माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह हो गया था। प्रेम-विवाह के बावजूद पति की सहमति से सास-ससुर रिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। मृतका रिया के ससुर सुरेश त्यागी ने पुलिस को बताया कि एक दिन दहेज को लेकर हो रहे विवाद में रिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। ससुर सुरेश त्यागी और सास ऊषा त्यागी ने इस अपमान का बदला लेने की ठान ली। उन्होंने पहले रिया के साथ समझौता कर हालात शांत होने दिए। रिया को विश्वास में लेने के बाद पूरी रणनीति बना कर सास ऊषा रिया को पेट दर्द की जांच कराने 26 जनवरी को एक ऐसे अल्ट्रा-साउंड सेंटर ले गई जो उनके पहुंचने तक बंद हो चुका था। रिया के पति आकाश ने ही संजयनगर स्थित इस अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाने के लिए ऑटो बुक कराया। इस बीच ससुर भी अपने स्कूटर पर वहां पहुंच गए और कहा कि चलो घूमते हुए घर वापस चलते हैं।

बहू को नशीला खाना खिलाया और बेहोश होने पर उड़ा दी गर्दन

सुरेश त्यागी ने स्कूटर पर पत्नी ऊषा और बहू रिया को बैठा कर रवाना हो गए। रास्ते में कुछ खाने-पीने का सामान लिया और चालाकी से रिया को नशीला पदार्थ मिला खाना दिया। रिया के बेसुध हो जाने के बाद उसे मुरादनगर के जंगल में ले गए और धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके बाद धड़ को शहजादनगर के एक गन्ने के खेत में और सिर को गंग नहर में फेंक दिया। बहू की हत्या कर शव को ठिकाने लगा सास-ससुर जब घर वापस पहुंचे तो पति आकाश ने पहले पुलिस को फोन कर रिया की गुमशुदगी दर्ज कराई बाद में उसके भाई को भी इसकी सूचना दी।

पुलिस को गुमराह करने के लिए पति ने गढ़ी अपहरण की कहानी

बहू की हत्या कर शव ठिकाने लगा सास-ससुर घर लौट आए, इसके बाद रिया के पति आकाश ने पुलिस सहायता संपर्क-112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। आकाश ने पुलिस को बताया कि रिया उसकी मां के साथ बाजार गई थी। उसी दौरान कार सवार कुछ लोग उसकी मां को धक्का देकर पत्नी को जबरन उठा ले गए। आकाश ने बताया था कि रिया का भाई कुछ स्थानीय लोगों के उधार लेकर उज्जैन भाग गया है। आकाश ने आशंका जताई कि हो सकता है उधार वापसी के लिए भाई पर दबाव बनाने के लिए ही बहन रिया का अपहरण किया गया है।

साथ काम करते 6 साल अफेयर के बाद हुए प्रेम विवाह हुआ क्रूर अंत

गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार प्रतीक ग्राउंड स्थित टॉवर-सी में आकाश त्यागी रहता है। आकाश और 26 वर्षीय रिया जैन नोएडा में साथ जॉब करते थे। उज्जैन निवासी रियाऔर काश के बीच दोस्ती प्यार में बदली औऱ मार्च, 2021 में दोनों ने विवाह कर लिया। आकाशे के माता-पिता चाहते थे कि बेटे की शादी में खूब दहेज मिले, इसके लिए वह अमीर घर की लड़की भी ढूंढ रहे थे। बेटे के प्रेम विवाह से वह परेशान हो गए। दोनों ने पहले आकाश को भड़काना शुरू किया, इसके बाद सब मिलकर रिया को दहेज के प्रताड़ित करने लगे। रिया के साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। दहेज के लालचियों ने आखिरकार प्रेम के साथ ही रिया का भी अंत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *