


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर। राजपथ से लोकपथ के मार्ग पर निकल पड़े केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एक नई परिपाटी डाली। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थापित हुए नए COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ के मौके पर फीता काटने का सम्मान उस नर्स को ही दे दिया जो फीता कटवाने लिए कैंची सिंधिया को प्रस्तुत कर रही थी। सिंधिया ने कहा मैदानी कार्यकर्ता ही इस लड़ाई के सच्चे योद्धा हैं, और वही इस तरह के सम्मान के सच्चे अधिकारी हैं। स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटने आए केंद्री मंत्री ने नर्स को थमा दी कैंची….
दिल्ली एयरपोर्ट पर नव निर्मित COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित किया गया था। सिंधिया केंद्र पर पहुंचे तो उनका भावभीना स्वागत किया गया। इसके बाद शुभारंभ की औपचारिकता पूरी करने के लिए फीता काटा जाना था। केंद्र के स्टाफ ने फीता काटने लिए तश्तरी में रख कर कैंची केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पेश की। सिंधिया ने कैंची लेकर खुद फीता काटने की जगह कैंची लेकर आई नर्स मनोरमा कुमारी को ही कैंची थमा दी।
मैदीनी कार्यकर्ता ही हैं सच्चे योद्धा, यही हैं सच्चे सम्मान के अधिकारी
सिंधिया ने कहा कि देश में आई इस विपत्ति के विरुद्ध निर्णायक युद्ध में मैदानी योद्धा डॉक्टर, नर्स और मैदानी कार्यकर्ता सच्चे योद्धा हैं। इसलिये इस केंद्र के शुभारंभ का सम्मान इन्हीं का अधिकार है। सिंधिया ने कहा कि इस केंद्र पीता मनोरमा कुमारी हाथों कटवाने से मुझे बेहद सुखद अनुभूति हुई है। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थापित COVID-19 स्वास्थ्य केंद्र में 85 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था रहेगी, जिसमे आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों और उनके परिजनों को भर्ती किया जा सकेगा।