सिंधिया ने जताया प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमित शाह का आभार
नई दिल्ली, 07 अक्टूबर। पांच राज्यों में 2022 में संभावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में 80 सदस्यों बनाए गए हैं, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। सुब्रमण्यम स्वामी, उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के विरुद्ध मुखर हुए वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी समेत विनय कटियार को नई कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी बताया कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के पदाधिकारी शामिल होते हैं।
मनोनित सदस्यों में ज्योतिरादित्य सिंधिया व मिथुन चक्रवर्ती भी
कार्यसमिति के मनोनित सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री, सांसद व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्यसमिति में पूर्व मंत्रियों हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद को भी जगह दी गई है, साथ ही फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भी जगह दी गई है।
यहां पढ़ें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों के नाम



