ग्वालियर, 22 जुलाई। ग्वालियर की सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी राजकिशोर ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। उसने विगत 24 घंटे से खाना पीना बंद कर दिया है। ज्ञातव्य है कि शिवपुरी जिले के करैरा का निवासी राजकिशोर शर्मा हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी है, उसे विवाद के बाद शिवपुरी से बड़वानी कारागार में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां भी उसने जेल प्रहरियों से विवाद के बाद अनशन किया था। इसके बाद प्रशासनिक आधार पर उसे ग्वालियर के केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया है।

मुलाकात लंबी हुई तो प्रहरियों ने टोका तो शुरू हुआ विवाद

जेल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को राजकिशोर से कोई परिचित मिलने आया था, राजकिशोर की परिचित के साथ चर्चा लंबी हो गई तब उसे टोका गया। इस पर जेल प्रहरियों से उलझ गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जेल प्रशासन ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है कि अन्य कैदियों को बाहर का खाना खाने की अनुमति दी गई है। जेल प्रबंधन के अनुसार राजकिशोर मनमानी के लिए अनशन का दबाव बनाने का आदी है। वह शिवपुरी और बड़वानी जेल में भी प्रशासन पर इसी तरह अनावश्यक दबाव बनाता रहा है।

बाहर से खाना मंगने की जिद, दबाव बनाने अनशन

दरअसल राजकिशोर शर्मा जेल का खाना अस्वीकार कर बाहर से खाना मंगाने की जिद पर अड़ा था, दबाव बनाने के लिए वह आरोप लगा रहा था कि कुछ लोगों के बाहर से खाना क्यों आता है। बाहर से खाना मंगाने को लेकर जेल प्रहरियों से राजकिशोर का विवाद हुआ। उसने आरोप लगाया गया है कि जेल प्रहरियों ने उसकी पिटाई की है। पिटाई के विरोध और बाहर से खाना मंगाने की जिद के लिए उसने बुधवार को खाना नहीं खाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *