ग्वालियर, 16 जुलाई। शहर के त्यागी नगर निवासी 28 वर्षीय विवाहिता दहेज प्रताड़ना से इतनी परेशान हुई कि जान देने के लिए 40 फीट ऊंची टंकी से कूद गई, जबकि उसे ऊंचाई से डर लगता था। इतनी ऊंचाई से गिरते ही उसकी मौत हो गई। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दर्म्यानी रात का है। विवाहिता की पहचान दर्पण कॉलोनी के यमुना नगर निवासी परमाल सिंह गुर्जर की बेटी मनीषा के रूप में हुई। परिजन से पता चला कि मनीषा की शादी त्यागी नगर निवासी अरविंद गुर्जर से हुई थी।  

गुरुवार रात 12 बजे कंपू स्थित II-बटालियन के पानी की टंकी के नीचे किसी के कूदने की आवजा आई तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने देखा कि कोई युवा महिला 40 फीट ऊंची टंकी से कूदी है। सुबह उसकी की शिनाख्त त्यागी नगर के अरविंद गुर्जर की पत्नी मनीषा के तौर पर हुई। मनीषा गुरुवार दोपहर ससुराल त्यागी नगर से निकली थी, देर शाम तक मायके पहुंची न ससुराल वापस लौटी तो मुरार पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

दो साल से झेल रही थी दहेज प्रताड़ना

मनीषा का मायका थाटीपुर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में है। दो साल पहले उसकी शादी त्यागी नगर निवासी अरिवंद गुर्जर से हुई थी। अरविंद अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मनीषा भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी, और पति व अपना खर्च चलाने के लिए मायके में सिलाई का काम करने लगी ती। उसने गरीब मायके वालों को ससुराल में होने वाली दहेज प्रताड़ना के बारे में कभी खुलकर नहीं बताया था, किंतु ससुराल में लगातार उस पर दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *