नई दिल्ली, 04 मार्च। आखिरकार भाजपा ने केरला की ‘विधानसभा चुनाव एक्सप्रेस’ को पायलट करने का जिम्मा मेट्रो मैन ई श्रीधरन के कंधों पर रख दिया है। श्रीधरन भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजापा के प्रमुख के.सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधरन ने 21 फरवरी को ही पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि माना गया था। दरअसल श्रीधरन की छवि एक बेदाग और कुशल प्रशासक की रही है।

श्रीधरन जुटे भाजपा की जीत की रणनीत बनाने 

भाजपा में शामिल होने के बाद ई.श्रीधरन ने कहा था–मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाना होगा। पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी जीतती है, और आदेश देती है तो वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे, और अगर वह मुख्यमंत्री बने तो उनका जोर केरल में विकास के बुनियादी ढांचा विकसित करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा। 

पीएम मोदी को श्रीधरन पसंद, श्रीधरन को पसंद थी भाजपा

पहले ई श्रीधरन ने 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के योग्यतम नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में होने से देश का भविष्य बेहतर हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी भी मेट्रोमेन की प्रशासनिक क्षमताओं की प्रशंसा कर चुके हैं।

पद्म पुरुस्कारों के साथ विदेशी सरकारें भी कर चुकी है श्रधरन का सम्मान

ई.श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध हो चुके हैं। श्रीधरन को 2001 में पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हे फ्रांस सरकार भी 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन भी श्रीधरन को ‘एशिया हीरो’ का टाइटल दे चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *