निगम के रसोइये निगम की ही भोजन सामग्री, कार्यकर्ता के परिवार ने परोसा भोजन    

ग्वालियर, 07 फरवरी। रविवार को शहर आए CM शिवराज सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के ही एक कार्यकर्ता रामसेवक चिंडोलिया के घर दोपहर का भोजन किया। मुताबिक जिसके घर विशिष्ट जनों ने सहभोज किया, उसके चाचा ने बताया कि वह अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री को बताने भतीजे के घर पहुंचे थे, लेकिन प्रशासनिक अमले ने उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचने ही नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि विशिष्टजनों के लिए विशिष्ट भोज नगरनिगम के भेजे रसोइयों ने निगम की ही दी गई सामग्री से पकाया। हालांकि मेजबान परिवार ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के लिए हम सबने ही पकाया और परोसा था। CM शिवराज के भोज में क्या हुआ वीडियो में खुद ही  देखें और समझें…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *