ग्वालियर, 20 जनवरी। शहर मेंएंटी माफिया अभियान में अब जिला प्रशासन के हाथ भाजपा नेता के ग़िरहबान तक भी पहुंच गए हैं। भू-माफियों को सख्ती से कुचल रहे प्रशासन के बुलडोजरों के निशाने पर अब जिला पंचायत अध्यक्ष के पति, सुमावली के विधायक और कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी साहब सिंह गुर्जर के विवादित संपत्तियों तक पहुंच गए हैं।

कांग्रेस और भाजपा कोई भी हों, सब आरहे हैं एंटी-माफिया अभियान की चपेट में  

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जानकारी दी है कि इन तीन बड़े नेताओं के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा यादव के पति भुजबल सिंह यादव पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगा है, जबकि मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक विधायक अजब सिंह कुशवाह के खिलाफ भी सरकारी जमीन कब्जाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेता साहब सिंह के खिलाफ भी दूसरी बार बड़ी कार्रवाई करते हुए ओहदपुर में उनके कब्जे से ढाई बीघा जमीन को मुक्त करा लिया गया है। साहब सिंह के विरुद्ध एक सरकारी जमीन पर कब्जे के संबंधि में एक और FIR दर्ज की गई है। गौरतलब है कि साहब सिंह के जीवाजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी भाई राकेश गुर्जर के सरकारी मकान को भी प्रशासन ने सील कर दिया है।

इन नेताओं के जमीन घोटालों पर प्रशासन का निशाना

जिला पंचायत अध्यक्ष पति भुजबल सिंह यादव

भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा यादव के पति भुजबल सिंह  यादव के विरुद्ध एक बीघा जमीन पर कब्जा करने का थाना मुरार में मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नेता भुजबल सिंह यादव पर जमीन के दोनों तरफ कच्ची सड़क बनाने और तहसील से फर्जी दस्तावेज बनवाने जैसे कई और भी आरोप लगे हैं।  

सुमावली के कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह

बीते उपचुनाव में मुरैना की सुमावली विधानसभा से विधायक चुने गए कांग्रेस नेता अजब सिंह कुशवाह के विरुद्ध भी जमीन संबंधी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पटवारी हरिमोहन राजपूत ने शहर के महाराजपुर थाने में शिकायत कीहै कि अजब सिंह कुशवाहा ने अपने कब्जे की सरकारी जमीन को बेच दिया है। शिकायत की पुलिस ने जांच की और सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया। 

कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर

कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर के विरुद्ध ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन को जानकारी मिली थी कि साहब सिंह और उनके परिजन ने ओहदपुर क्षेत्र में ढाई बीघा शासकीय जमीन पर कब्जा किया है। बुधवार को प्रशासन ने इस जमीन को मुक्त करा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *