ग्वालियर, 17 जनवरी। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को उषाकिरण पैलेस होटल में कार्यकर्ताओं के साथ 50 वां जन्मदिन मनायाय़। इस शुभ अवर पर सिंधिया ने पचास पौंड दजनी केक भी काटा। सांसद सिंधिया के जन्म दिन पर शहर मे तीन जगह केक काट कर जश्न मनाया गया। ज्ञातव्य है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का अंग्रेजी कैलेंडर के आधार पर जन्मदिन एक जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन हिंदू पंचाग के आधार पर पौष शुक्ल चतुर्थी को सिंधिया का जन्म भाजपा में आने के बाद मनाया गया। सिंधिया इस अवसर पर सिंधिया राजवंश के कुल देवता के मंदिर गोरखी स्थित देवघर भी गए और विशेष पूजा-अनुष्ठान के साथ कुलदेवता का आशीर्वाद लिया।

भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिंदू पंचाग के आधार पर रविवार 17 जनवरी को 5 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस सुअवसर पर मुख्य आयोजन ऊषाकिरण पैलेस होटल में हुआ। यहां सिंधिया ने 50 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओ में वितरिता कराया। जन्मदिन पर सांसद के पिता की मामी और भाजपा की पूर्व सांसद व मंत्री माया सिंह ने पारंपरिक तौर पर सिंधिया पर न्योछावर भी की। सिंधिया के जन्मदिन पर शहर में तीन जगह आयोजन हुआ और केक काटे गए। ऊ,ाकिरण पैलेस होटल के आयोजन के अलावा स्मार्टसिटी के डिजिटल प्लेनेटोरिया के अवलोकन के दौरान केक काया गया। तीसरा आयोजन पूर्व मंत्री अनूबप मिश्रा के निवास पर हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *