ग्वालियर, 07 दिसंबर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में अज्ञात सनकी युवक ने एक मासूम बच्चे के गले पर ब्लैड से जानलेवा हमला किया औऱ बच्चे को घायल छोड़ कर फ़रार हो गया। बच्चा किसी तरह हमलावकर के चंगुल से छूट कर लहूलुहान स्थिति में घर पहुंचा, ते उसे देख मां बेहोश हो गई। घबराए परिजन बच्चे को लेकर तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचे। बच्चे को ICU में भर्ती कराया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। सूने पार्क में अकेले खेलते बच्चे के गले पर सनकी ने चलाई ब्लैड….

बिजौली के सातनपुरा निवासी कंचन बाथम अपने 6 साल के बेटे कृष्णा को साथ लेकर छोटी बहन के विवाह में शामिल होने 25 नवंबर को ग्वालियर के लधेड़ी स्थित मायके आई थी। कंचन ने बताया कि कृष्णा के पिता जमुना प्रसाद विवाह में शामिल होकर अपने घर चले गए, लेकिन कंचन बेटे के साथ कुछ दिन के लिए मायके में रुक गई थी। लधेड़ी स्थित कंचन के मायके में पास ही बम भोले की बगिया है, जहां पड़ोसी बच्चों के साथ कृष्णा अक्सर खेलने जाता था। रविवार शाम वह अकेला ही बगिया में गेंद से खेल रहा था। गेंद अचानक लुढ़कते हुए बगिया के सूने कोने में चली गई। कृष्णा गेंद उठाने गया तो वहां लाल शर्ट और जींस पहने एक युवक बैठा था। उसने गेंद उठा रहे कृष्णा की गर्दन पर ब्लेड से अचानक हमला कर दिया। लहूलुहान कृष्णा जैसे-तैसे सनकी के चंगुल से छूटकर वापस मां के पास पहुंचा, बेटे की हालत देख कंचन बेहोश ही हो गई। मायके वालों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल कृष्णा को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान युवक को तलाशने की किसी को सुध नहीं आई, औऱ वह फ़रार हो गया। बाद में परिजन ने ग्वालियर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Bite- कंचन बाथम, घायल कृष्णा की मां

Bite-जीएस तोमर-एसआई, विवेचना अधिकारी, ग्वालियर थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *