भोपाल, 29 अक्टूबर। ग्वालियर में भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रहे राष्ट्रीय प्रचारक अरविंद कवठेकर का भोपाल में लम्बी बीमारी के बाद दुःखद निधन हो गया। पूर्व संगठन मंत्री के निधन से शोक की लहर व्याप्त है। अरविंद कवठेकर एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते थे। सिद्धांतवादी, अनुशासन प्रिय और स्पष्टवादी कवठेकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय संवयंसेवक संघ के माध्यम से राष्ट्र सेवा में लगा दिया।


अरविंद कवठेकर को संघ की और से सबसे पहली जिम्मदेरी सरस्वती शिशु मंदिर भोपाल में आचार्य, सांयकालीन कार्यवाह और कार्यालय प्रमुख की सौंपी गई थी। इसके बाद वह विदिशा, दतिया और मुरैना में ज़िला प्रचारक और मंदसौर के विभाग प्रचारक रहे। कवठेकर 2001 में भाजपा के ग्वालियर संभाग संगठन मंत्री नियुक्त हुए थे।

Khabarkhabaronki.com परिवार को ओर से अरविंद कवठेकर जी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *