मुरैना 12 अक्टूबर: जिले भर में उपचुनाव की तैयारी के बीच बड़े नेताओं की सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा एक के बाद एक अपने कद्दावर नेता चुनावी मैदान में उतार रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया,  राज्यमंत्री रामखिलावन पटेल और अब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के दौरों ने दिमनी विधानसभा में भाजपा को बढ़त दिला दी है।

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने सोमवार को दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेरा में भाजपा प्रत्याशी गिर्राज डंडोतिया के समर्थन में विशाल आमसभा को संबोधित किया। पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज बीते एक माह से क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया है। इस वज़ह से अकेले पसीना बहा रहे कांग्रेस प्रत्याशी अपनी छवि सुधारने के प्रयासों में ही कामयाब होते नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय राजनीति के जानकार इससे अनुमान लगा रहे हैं कि भाजपा प्रत्याशी की जीत की उम्मीद बढ़ रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर पूर्व मंत्री मुंशी लाल खटीक , पूर्व सांसद एवं महापौर अशोक अर्गल , पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक खटीक , मंशाराम जाटव , प्रभु जाटव , दिलीप पिप्पल, खुशीलाल श्रीवास , रामनाथ जाटव , गिर्राज जाटव  सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण सहित हजारों की संख्या में आमजन मौजूद रहे। और हाथ उठाकर एक सुर में बीजेपी प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया को जिताने काा संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *