153 करोड़ की 102 किलोमीटर सड़क को मिली मंजूरी…

मुरैना, 29 सितंबर। चंबल नदी से मुरैना शहर को पानी मुहैया कराने के लिए मंगलवार को 287 करोड़ 57 लाख  की लागत से चंबल वाटर प्रोजेक्ट का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि भोपाल से वेबकास्टिंग के माध्यम से इस चंबल वाटर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। वही नगरीय प्रशासन विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी ऑनलाइन ही संबोधन दिया। जिसका सीधा प्रसारण स्थानीय सर्किट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर एलईडी के माध्यम से देखा और सुना गया।और कहा कि मुरैना की जनता चंबल नदी से पानी लाने की  मांग करती थी । लेकिन आज उनका सपना साकार होने जा रहा है,तो वही 153 करोड़ों रुपए की लागत से ग्वालियर से मोहना, धोबनी होते हुये विजयपुर, सहसराम, टेंटरा से अटारघाट तक 102 किलोमीटर की सी.आर.एफ. सड़क भी परिवहन मंत्रालय से मंजूर करा ली गई है।

दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम शुरू…

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद बी.डी.  शर्मा, कृषि राज्यमंत्री गिर्राज डण्डोतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, पूर्व मंत्री एवं विधायक रुस्तम सिंह,  मुंशी लाल, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता, चंबल संभाग के कमिश्नर और नगर निगम प्रशासक आरके मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक मनोज शर्मा, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता,सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में शहरी लोग उपस्थित थे। 

सपने में भी नहीं सोचा था,कि शहर का होगा विकास…

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा, कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था, कि इतने सारे काम केवल मुरैना में ही स्वीकृत हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरैनावासी अभी तक हेण्डपम्प, बोरवेल का पानी पीते है। गर्मियों में पानी उतर जाने से पानी की समस्या बढ़ जाती है। नगर निगम में 3 लाख से ज्यादा जनसंख्या है और नये-नये क्षेत्र  जुड़ रहे है। इन सभी लोंगो को स्वच्छ पेयजल मिले। इसके लिये जल आवर्धन योजना शुरू कर आज उसका भूमिपूजन हो रहा है। तो वही प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भोपाल से  कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा, कि मुरैना में चंबल से पानी लाकर जल आवर्धन योजना का आज भूमिपूजन हो रहा है। मुरैना के लिये यह बहुत बड़ी उपलब्धी है। 

शहर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भव्य प्रतिमा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये केन्द्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हम सबके लिये खुशी की बात है कि एक लंबे समय से इन्तजार कर रहे चंबल से पानी लाने की योजना साकार रूप ले रही है। तो वही दूसरी ओर अटार घाट के पुल से यह क्षेत्र करौली (राजस्थान) से जुड़ जाएगा। करीब 102 किलोमीटर की सड़क के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूरी प्रदान की है। साथ ही मुरैना में देश के पूर्व प्रधानमंत्री सम्मानीय अटल बिहारी बाजपेयी की भव्य प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी।    

कब और कैसे तैयार होगा वाटर प्रोजेक्ट…

यह योजना 3 वर्ष में बनकर तैयार हो जायेगी। जिससे लोंगो को शुद्ध पेयजल टोंटी के माध्यम से घर में उपलब्ध होगा। इसमें चंबल नदी पर 140 एम.एल.डी. इंटेकबैल बनाया जायेगा। उच्च स्तरीय रैकिंग तथा 64 एम.एल.डी. जल शोधन संयत्र लगाया जायेगा। योजना के अंतर्गत इंटेकवेल और 12 टंकियों के निर्माण का कार्य होगा। करीब 3 लाख से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। नगर निगम क्षेत्र में 506 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नल, टोंटी लगाकर पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा और प्रत्येक घर में 135 लीटर प्रति व्यक्ति के हिसाब से प्रतिदिन पानी उपलब्ध होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *