नई दिल्ली। मोदी आर्काइव नाम के एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में पीएम मोदी शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के साथ चेस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर उस समय की है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

मोदी आर्काइव ने फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी के एक बयान का जिक्र किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, शतरंज एक ऐसा खेल है, जो जीवन के सौ दुखों को दूर कर सकता है।उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी शतरंज खेलने के अपने शौक के लिए जाने जाते हैं, जिसके बारे में उनका मानना है कि इससे तनाव दूर होता है और जीवन में नई दिशा मिलती है। साल 2009 में जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने अहमदाबाद जिले के स्कूलों में शतरंज को अनिवार्य विषय बनाया था। इसके बाद उन्होंने आगामी वर्षों में पूरे राज्य में इस पहल को लागू करने का इरादा रखा। नतीजा यह हुआ कि शतरंज को गुजरात के हाई स्कूलों में इसे एक विषय के रूप में शामिल किया गया।मोदी आर्काइव ने शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, विश्वनाथन आनंद ने इस भव्य शतरंज खेल महोत्सव में हिस्सा लिया। उन्होंने गुजरात में शतरंज के खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि साल 2012 में स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान तत्कालीन सीएम मोदी ने ‘स्वामी विवेकानंद महिला शतरंज महोत्सव’ का भी आयोजन किया। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में गुजरात की 3,500 से अधिक महिला शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *