इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है। यहां 15 दिन रहेगा और अपने उपदेश देकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश करेगा। वह अक्टूबर महीने में 15 दिन तक पाकिस्तान में रहेगा। वह अक्टूबर में इस्लामाबाद, लाहौर और कराची में व्याख्यान देने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। भारत से 2016 में भाग गए नाइक पर भारत में नफरत फैलाने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के आरोप हैं। बीस सितंबर को जाकिर नाइक आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट की गई है। इसमें जानकारी दी गई है कि नाइक पाकिस्तान सरकार के निमंत्रण पर पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। नाइक अभी मलेशिया में रह रहा है और भारत सरकार लगातार उसके प्रत्यार्पण कराने के प्रयास कर रही है।

फिलहाल जाकिर नाइक मलेशिया में रहता है और भारत वहां से उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें जारी रखे हुए है। हाल ही में नाइक ने सोशल मीडिया पर भारतीय मुसलमानों से वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करने का आह्वान किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी ऐक्शन में आ गए थे। रिजिजू ने उन्हें वक्फ संशोधन विधेयक बहस में हस्तक्षेप करने को लेकर सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी। पाकिस्तान में इस दौरान जाकिर का बेटा फारिक नाइक, जो एक इस्लामी विद्वान भी है, उसके साथ मौजूद रहेगा। वह भी तीनों शहरों में व्याख्यान देगे। जानकारी के मुताबिक कराची का कार्यक्रम मोहम्मद अली जिन्ना के मकबरे के सामने स्थित बाग-ए-कायद में होगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह दौरा 5 अक्टूबर को कराची में शुरू होगा और 20 अक्टूबर को इस्लामाबाद में समाप्त होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *