पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले से हेलिकॉप्टर क्रेश होने की बड़ी खबर है। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर निजी कंपनी का बताया गया है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद के लिए उड़ान भरा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।

घटना की जानकारी दे रहे पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया कि हाल ही में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है। क्रैश हेलिकॉप्टर का नाम एडब्यलू 139 है जो कि ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का बताया गया है। यह हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रहा था, तभी हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार पुणे जिले के मुलशी तहसील के पौड क्षेत्र में आज शनिवार को हेलीकॉप्टर एडब्यलू 139 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार चार लोगों में से एक, आनंद कैप्टन को निकटतम हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया, उनकी हालत नाजुक बताई गई है। तीन अन्य घायलों में यात्री दीर भाटिया, अमरदीप सिंह और एसपी राम शामिल हैं, जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हादसे की जगह स्थानीय प्रशासन और राहत दल पहुंचे हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *