भोपाल । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. महेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश उपाध्याय को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, नड्डा ने अन्य राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। बता दें कि दोनों को मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव का भी प्रभारी और सहप्रभारी बनाया गया था।

यूपी विधानमंडल के सदस्य रहे डॉ. महेंद्र सिंह को मप्र भाजपा का प्रभारी व दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। दोनों ही नेताओं को पहले मप्र में लोकसभा चुनाव में प्रभारी बनाया गया था। जबकि विधानसभा चुनाव में यह भूमिका भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्णव ने अदा की थी। डॉ. महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव, असम के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा में भाजपा के चुनाव प्रभारी भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *