उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश ने असाधारण प्रगति की है। उनकी दूरदर्शी सोच और दृढ़ निश्चय ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रत्येक नागरिक को विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का तृतीय कार्यकाल देश को प्रगति के नये शिखर पर ले जाएगा।

भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक संरचना और मजबूत होगी। तकनीकी नवाचार और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों पर आधारित विकास मॉडल में तेज़ गति से हम आगे बढ़ेंगे। स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देकर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारत की भागीदारी और सशक्त होगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का विजन केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम है।

कैबिनेट सदस्यों को दी बधाई

हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कैबिनेट के सभी सदस्यों को बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट सदस्यों के समर्पण और मेहनत से विभिन्न नीतियाँ और जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक लागू हो पाई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में हम सभी मिलकर विकास की नई इबारत लिखेंगे। मंत्रिमण्डल में प्रदेश के प्रतिनिधित्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Did you find the information you were looking for on this page?

0 / 400

Demo Title

Demo Description


Introducing your First Popup.
Customize text and design to perfectly suit your needs and preferences.

This will close in 20 seconds