उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल की शुरूआत करने की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

देवड़ा ने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में तेजी आयेगी। उन्होंने मध्यप्रदेश को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मिले प्रतिनिधित्व पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास को अब और ज्यादा तेजी मिलेगी।

देवड़ा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत देश का मान सम्मान पूरे विश्व में फैलेगा। विश्व शांति और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर पूरा विश्व भारत देश की ओर देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *