जिनेवा । अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने सारी पुल प्रांत में तालिबान द्वारा एक दर्जन से अधिक महिलाओं सहित 60 से अधिक लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की निंदा की।

यूएनएएमए ने बयान में कहा कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने करीब 63 लोगों को कोड़े मारे। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने इसकी कड़ी निंदा कर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का सम्मान करने के लिए कहा।

तालिबान के सुप्रीम कोर्ट ने बयान में 14 महिलाओं सहित 63 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की पुष्टि की। इन लोगों पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, चोरी और अनैतिक संबंधों जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्हें एक खेल स्टेडियम में कोड़े मारे गए।

तालिबान ने एक उदार शासन देने के वादों के बावजूद, 2021 में फिर से सत्ता पर काबिज होने के बाद सार्वजनिक रूप से कठोर दंड देना शुरू कर दिया। वे लोगों को किसी भी अपराध के लिए फांसी, कोड़े मारना और पत्थर मारने जैसे दंड देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *