नई दिल्ली । देश में गर्मी और हीटस्ट्रोक से पिछले चार दिन में 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पिछले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा करीब 100 लोगों की जान गई है। बिहार में पिछले 3 दिनों में हीटवेव से 69 लोगों की मौत हुई। यूपी-बिहार में शुक्रवार को करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। इनमें 25 लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी और अधिकारी हैं। पिछले 4 दिन में राजस्थान में गर्मी के चलते 60, झारखंड में 37, ओडिशा में 18, मध्य प्रदेश में 2 और दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हुई। झारखंड के अस्पतालों में 1,326 लोग भर्ती हैं। कई स्थानों पर हीटस्ट्रोक से जुड़े वार्ड में जगह नहीं बची है। यूपी के मिर्जापुर में 31 मई को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इस दौरान दोपहर में अचानक होमगार्ड, सिपाही, पीएसी के जवान और पैरामिलिट्री के जवान बेहोश होने लगे। कुछ पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *