दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग आज हो रही है। 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर लोग मतदान कर रहे हैं। इसके बाद 7वें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी किया जाएगा।

छठे चरण में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा, भोजपुरी कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी, भाजपा की बांसुरी स्वराज, कांग्रेस के कन्हैया कुमार, आप नेता सोमनाथ भारती, भोजपुरी गायक एवं भाजपा उम्मीदवार निरहुआ, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *