नई दिल्ली । एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को नेवी के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। पदभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी मां रजनी त्रिपाठी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत में योगदान के लिए भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अब तक नेवी के वाइस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

एडमिरल त्रिपाठी को दिल्ली में नेवी चीफ का पदभार सौंपा गया। 60 साल के एडमिरल त्रिपाठी त्रिपाठी 39 साल से नौसेना में हैं। उन्होंने कहा- पिछले कुछ वर्षों में हमारी नौसेना एकजुट और विश्वसनीय फोर्स के रूप में डेवलेप हुई है। इसके लिए मैं नौसेना के सभी पूर्व प्रमुखों का धन्यवाद करता हूं। मेरी प्राथमिकता हमारे ह्यूमन रिसोर्सेस को पहले से और भी ज्यादा कुशल बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *