

ग्वालियर, 04 सितंबर। कांग्रेस से भाजपा में आने के बाद भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार शुक्रवार सुबह पार्टी के संभागीय मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। मुखर्जी भवन में पंड़ित दीनदयाल उपाध्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संवाद माध्यमों को संबोंधित करते हुए कांग्रेस पर गरजे। राज्यसभा सदस्य सिंधिया ने कांग्रेस नेताओं को उस बयान पर आड़े हाथों लिया जिसमें भाजपा के महा सदस्यता अभियान को कोरा ढकोसला कहा था। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता तो वह थरथर कांपने लगती है और ऊल-जलूल बातें कर मनगढ़ंत आरोप लगाती है।
दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ सांसद सिंधिया के भाजपा संस्कार पूरे
नागपुर में संघ मुख्यालय जाकर वहां ड़ॉ.हेडगेवार स्मृति मंदिर में शीश नवाने के बाद भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्थित पार्टी के संभागीय मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचे। मुखर्जी भवन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और संभागीय मुख्यालय पर आए हैं। उनकी इच्छा है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले उपचुनाव को फेस करें। क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। इस तरह सांसद सिंधिया ने साफ संदेश दिया कि वह अब पूरी तर भाजपा के संस्कारों में दीक्षित हो चुके है।
पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया
संवाद माध्यमों से चर्चा के दौरान सांसद सिंधिया को बताया गया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे फर्जी आंकड़ेबाजी करार दिया है, इस पर सिंधिया ने गरजते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, और वह उल-जलूल आरोप लगा रही है। हर विधानसभा के सदस्य का ब्यौरा हमारे अध्यक्ष के पास है जिन्हें कोई भी देख सकता है। सांसद सिंधिया ने कांग्रेस के 25 सीटों पर जीत और भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने के दावे पर तंज जनता के बीच अपनी खोई हुई विश्वसनीयता को को दोबारा हासिल करने की कोशिश करे। हालांकि जनता कांग्रेस की पोलपट्टी जान चुकी है, इसलिए कामयाबी गुंजाइश नहीं है।