– 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा और 10 गुना बड़ी अर्थव्यवस्था होगी

मुंबई । आज के युवा पीढ़ी सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते, बल्कि वे वह अपनी प्रतिभा के बल पर दूसरों को नौकरी देने वाले बन रहे हैं। आज के युवा नए प्रयोग और नवोन्मेष के जरिए देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रह हैं। यह बात एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कही। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार रात उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के मलाड उपनगर में आदर्श कल्याण एसोसिएशन के निवासियों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा कि आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सुशासन लाने की कोशिश की है। पीएम मोदी गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में लाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा और इसकी 10 गुना बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सदस्य गोपाल शेट्टी ने भी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आवासीय परिसर के सदस्यों से भाजपा को वोट देकर पीएम मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *