नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के ठीक पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख प्रमख राकेश कुमार सिंह भदौरिया भी राजनीति में उतर गये हैं। भदौरिया भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा महामंत्री विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ली। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के अभियान में भदौरिया की बड़ी भूमिका रही है। वहीं भदौरिया ने कहा कि वह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करेंगे। उन्हें गाजियाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अभी यहां से पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह सांसद हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर भदौरिया के भाजपा की सदस्यता देने की पुष्टि की है। भदौरिया के अलावा पूर्व सांसद तिरुपति श्री वाराप्रसाद राव भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। भदौरिया उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं। देश में राफेल लाने में उनकी अहम अहम भूमिका रही है। वह सितंबर 2019 से सितंबर 2021 तक वह वायुसेना प्रमुख के पद पर रहे। इसी के साथ ही भाजपा ने अब तक लोकसभा चुनावों के लिए 291 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शीध्र ही उसकी पांचवीं लिस्ट भी जारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में अब तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं शेष सीटों पर उम्मीदवारों की घोष्णा अभी होनी है। इस सूची में गाजियाबाद और पीलीभीत की सीट भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *