ख़बर खबरों की डेस्क, 27 अगस्त। टीम रॉयल चैलेंजर के साथ दुबई में क्वारेंटाइन बिता रहे कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार दोपहर ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर ख़ुशख़बरी दी है कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। विराट और अनुष्का शर्मा की शादी के तीन साल बाद मां-बाप बनेंगे।  

इटली में ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के तीन साल बाद शुभसूचना

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली औऱ बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के रिजॉर्ट टस्कनी में शादी की थी। अब विराट कोहली ने ट्वीट में कहा है कि जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। विराट ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है।

क्लिनिक में दिखीं अनुष्का तो हुई प्रेगनेंसी की सुगबुगाहट

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया में चल रही थीं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब कपल ने खुद ही यह जानकारी दी है कि जल्द ही वो पेरेन्ट्स बनने वाले हैं।

शैम्पू के विज्ञापन में मिले तो हुआ प्यार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे, और प्या के बंधन में बंध गए थे। विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों विरुष्का के नाम से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *