भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली में “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने पर मध्यप्रदेश की प्रतिभा ‘मास्टर’ अवनीश तिवारी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज सेवा एवं जीवन के अन्य क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों से निपटने एवं विभिन्न विषयों पर अपना मार्गदर्शन देने के लिए राष्ट्रपति का भी आभार माना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा एवं असीमित क्षमता के धनी मध्यप्रदेश के गौरव मास्टर अवनीश तिवारी पर मध्यप्रदेश के निवासियों को गर्व है। उल्लेखनीय है कि इंदौर के 9 वर्ष आयु के मास्टर अवनीश को सामाजिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रपति मुर्मु ने पदक, प्रामण-पत्र और प्रशस्ति पत्र भेंट कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। गरिमामय कार्यक्रम में मास्टर अवनीश की खूबियों को सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *