– 4 संभागायुक्त, पुलिस आयुक्त, रेंज आईजी समेत वरिष्ठ अफसरों की होगी जमावट

 

भोपाल। प्रदेश की मोहन सरकार नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करने जा रही है। इसमें 35 जिलों के कलेक्टर, 30 से ज्यादा पुलिस अधीक्षक, 4 संभागायुक्त, रेंज आईजी, भोपाल-इंदौर के पुलिस आयुक्त बदले जा सकते हैं। इसके अलावा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों प्रमुखों को भी बदले जाना है। इसको लेकर मंत्रालय स्तर पर बड़ी तैयारी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद तबादला सूची कभी भी जारी हो सकती हैं। संभवत: अफसरेां का तबादलो के सिलसिला आज-कल में जारी हो सकता है।

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार अफसरों की सूची पर मुख्यमंत्री की अंतिम मुहर नहीं लगी है। बताया गया कि पिछले एक हफ्ते से सामान्य प्रशासन विभाग (कार्मिक) में देर रात तक नई प्रशासनिक जमावट को लेकर बेहद गोपनीय ढंग से काम चला है। तबादला सूची एक साथ न आकर टुकड़ों में भी आ सकती हैं। शासन ने 40 से ज्यादा कलेक्टरों को बदलने की तैयारी की, जिनमें से 6 जिले बैतूल, उज्जैन, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, शाजापुर और गुना कलेक्टर बदले जा चुके हैं। इनमें 3 को मंत्रालय बुलाया है, जबकि 3 को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया दिया है। तबादलों में देरी की वजह राजनीतिक चर्चा को बताया जा रहा है।

इन जिलों में बदले जा सकते हैं कलेक्टर

नई प्रशासनिक जमावट में चारों बड़े जिले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं। साथ ही शहडोल, पन्ना, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, छिंदवाड़ा, विदिशा, नीमच, सीहोर, सतना, रीवा, बड़वानी, सागर, रायसेन, सिंगरौली, धार, हरदा, खंडवा, राजगढ़, छतरपुर, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, सीधी, निवाड़ी, देवास, मुरैना, नरसिंहपुर, बुरहानपुर, अलीराजपुर जिले भी प्रभावित हो सकते हैं।

 

संभागायुक्त भी बदलेंगे

 

संभागायुक्त में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर बदले जा सकते हैं। भोपाल संभागायुक्त पवन शर्मा प्रमुुख सचिव बन चुके हैं। उन्हें मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। उन्हें मजबूत पृष्टभूमि वाले अधिकारियों में गिना जाता है।

 

पुलिस में भी बड़ा बदलाव

 

पुलिस महकमे में भी बड़े बदलाव पर मंथन हो चुका है। जिसमें पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की अदला बदली होगी। इंदौर, भोपाल पुलिस आयुक्त बदले जाना हैं। साथ ही रेंज आईजी एवं डीआईजी भी प्रभावित होंगे। 30 से ज्यादा जिलों के एसपी बदले जाने की तैयारी हैं। यह संख्या ज्यादा भी हो समती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *