-लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटे भाजपा-संघ

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी अभी आए नहीं, भाजपा और संघ (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) आने वाले साल-2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा और संघ ने सोशल मीडिया पर लोकसभा का प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राम मंदिर ही सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और ट्वीटर पर भाजपा के पोस्टर की जगह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का पोस्टर लगाकर इसके संकेत दिए है। इस पोस्टर में राम मंदिर के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगाई गई है। इसमें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख का उल्लेख किया गया है।

 
भाजपा की असली ताकत सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा ने 2014 के चुनाव में जीत का नया रिकार्ड बनाया था। इस बार 2024 में भी भाजपा को सोशल मीडिया का सहारा है। हम बता दें कि एम बीजेपी के नाम के सोशल मीडिया पेज पर भाजपा के 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं, जबकि फेसबुक पर 1.6 मिलियन फॉलोअर हैं। जबकि एमपी कांग्रेस के फेसबुक पर सिर्फ एक मिलियन फॉलोअर हैं।

– संघ भी तैयारी में जुटा
भाजपा के साथ संघ (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) भी अयोध्या में आगामी 22 जनवरी 24 को होने वाले श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा है। इसके पहले संघ ने राम के नाम के सहारे मप्र सहित देश के हर हिंदू परिवार तक पहुंचने का प्लान बना लिया। संघ के अनुषांगिक संगठन विहिप, बजरंग दल और अन्य इस कार्य में जुट गए हैं। पहले चरण में लोगों को राम लला प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में जनवरी के आखिरी सप्ताह में लाखों परिवारों को रामलला के दर्शन करवाए जाएंगे। लोगों को राम मंदिर की तस्वीर भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *