लॉस एजेलिस। हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के एक्टर माइकल गैंबोन का ‎‎निधन हो गया है। ‎फिल्म में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल ने 82 वर्ष की अवस्था में दु‎निया को अल‎विदा कहा है। उनका ‎‎निधन एक अस्पताल में हुआ है, ‎जिसकी जानकारी उनकी पत्नी और बेटे ने दी है। दिग्गज एक्टर की मौत की खबर से न सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा लगा है। गुरुवार को माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने कहा, ‎कि हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वो एक प्यारे पति और पिता थे। वहीं उनकी पत्नी ने कहा ‎कि माइकल का निधन निमोनिया के कारण हुआ है।

इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स की लाख कोशिश के बावजूद भी हम उन्हें नहीं बचा पाए। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आप इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके समर्थन और प्यार के संदेशों के लिए धन्यवाद। गौरतलब है ‎कि मशहूर ब्रिटिश-आयरिश एक्टर माइकल गैंबोन ने आठ हैरी पॉटर फिल्मों में से छह में एल्बस डंबलडोर के तौर पर मुख्य भूमिका निभाई थी। एक्टर ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों में बेहतरीन व सराहनीय काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *