इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार को 2 जगहों पर ब्लास्ट हुए। पहला धमाका बलूचिस्तान में एक मस्जिद के पास हुआ। ये आत्मघाती हमला था। इसमें एक डीएसपी समेत 52 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे। दूसरा और तीसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर की मस्जिद और एक पुलिस स्टेशन में हुआ। दोनों ही फिदायीन हमले थे। यहां एक पुलिस अफसर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के बाद मस्जिद की छत गिर गई। यहां 30-40 लोग मलबे में दबे हुए हैं। 12 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

  • बलूचिस्तान में 3 दिन का शोक

बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने पूरे प्रांत में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है। हमले को बलूचिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से जोडक़र देखा जा रहा था लेकिन टीटीपी ने कहा है कि इस विस्फोट के पीछे उनका हाथ नहीं है। हमारा मकसद साफ है कि हम मस्जिद और पब्लिक गैदरिंग को निशाना नहीं बनाते हैं। उन्होंने इस हमले की निंदा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *