मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक गूंजे श्रीकृष्ण भक्ति और आराधना के स्वर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि धर्म की रक्षा और दुष्टों के संहार के लिए मैं बार-बार जन्म लेता रहूँगा। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। हमारी सनातन संस्कृति हजारों साल पुरानी है। सनातन संस्कृति दुनिया को राह दिखाएगी। मुख्यमंत्री चौहान निवास पर आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने समारोह में पधारे श्री कृष्ण भक्तों का आत्मीय स्वागत किया और श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, सांसद वी.डी. शर्मा, हितानंद शर्मा, महापौर मालती राय तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर भगवान श्री कृष्ण की विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ।