इंदौर। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे और बाणगंगा स्थित बाणेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके अलावा कन्हैया कुमार सहित कई पूर्व मंत्री राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होंगे।

भगवा ब्रिगेड भाजपा से चुनावी बिसात पर टक्कर के लिए कांग्रेस भी बहुसंख्यक हिंदुओं का समर्थन जुटाने में पीछे नहीं रहना चाहती। रविवार सुबह कमल नाथ और दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा बाणेश्वर कुंड पर आयोजित रुद्राभिषेक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। उल्लेखनीय है कि शुक्ला द्वारा विधानसभा एक में तीन स्थानों पर श्रावण माह में रुद्राभिषेक आयोजित किया जा रहा है। 21 दिन के इस धार्मिक उत्सव में दो स्थानों पर आयोजन हो चुका है और अब तीसरे स्थान के रूप में बाणेश्वर कुंड पर शनिवार से आयोजन शुरू हुआ।
दिग्विजय सिंह और कमल नाथ होटल रेडिसन ब्लू में ‘महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव की अहमियत’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से कमल नाथ नक्षत्र गार्डन में आयोजित आदिवासी युवा महापंचायत में शामिल होंगे। यहां वे प्रदेशभर से आने वाले आदिवासी समाज के युवाओं से संवाद करेंगे। इस दौरान कन्हैया कुमार भी उनके साथ होंगे। दिग्विजय सिंह दोपहर में लोकमाता अहिल्या भक्त सर्व धनगर समाज सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाम को होटल क्राउन पैलेस में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *